क्षमता संवर्द्धन को लेकर संस्कार भारती ग्लोबल स्कूल में कार्यशाला

संस्थान संस्कार भारती ग्लोबल स्कूल में सीबीएसई उत्कृष्टता केंद्र, पटना के तत्वावधान में शिक्षकों के क्षमता संवर्द्धन व अद्यतनीकरण (नयी जानकारी) के लिये विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के सभागार ज्ञानगंगा में किया गया.

मधुबनी. संस्थान संस्कार भारती ग्लोबल स्कूल में सीबीएसई उत्कृष्टता केंद्र, पटना के तत्वावधान में शिक्षकों के क्षमता संवर्द्धन व अद्यतनीकरण (नयी जानकारी) के लिये विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के सभागार ज्ञानगंगा में किया गया. कार्यशाला का उद्घाटन सीबीएसई द्वारा मनोनित रिसोर्स पर्सन्स, विद्यालय के निदेशक डॉ. विजय रंजन, प्रबंध निदेशिका डॉ. विजया सिंह, प्राचार्य श्री एस एन ठाकुर व विद्यालय के एस टी एन सी के डी राय ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. कार्यशाला को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने अपने अनुभव साझा किये और कार्यशाला में उपस्थित सभी शिक्षकों ने अपने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा किये. इसी क्रम में रिसोर्स पर्सन्स के मार्गदर्शन में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से कार्यशाला को शानदार व यादगार बना दिया. समस्त शिक्षकगण कार्यशाला में आयोजित गतिविधियों को मनोयोग से संपन्न किया एवं इसे अपने क्लासरुम में छात्रों पर प्रयोग, लागू करने के लिए प्रतिबद्धता दिखायी. इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य एस एन ठाकुर ने रिसोर्स पर्सन्स को पुष्पगुच्छ व स्मृतिचिह्न भेंट किये तथा उनका आभार व्यक्त किया. विद्यालय के निदेशक डॉ.विजय रंजन ने सीबीएसई के इस पहल की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि सूचना क्रांति के इस सिलिकॉन युग में सिर्फ किताबी ज्ञान से आज के बच्चों को संतुष्ट नहीं किया जा सकता है. शिक्षकों के लिए इस तरह के विशेष प्रशिक्षण, कार्यशाला अनिवार्य है. जिससे वे अपने आपको अद्यतन कर सकते हैं. इसका सकारात्मक असर छात्रों के उपर पड़ता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >