Madhubani News : खोपा, सिजौलिया व फुलपरास में पूर्व मंत्री का स्वागत

पूर्व मंत्री एवं विधायक शीला मंडल के क्षेत्र आगमन पर रविवार को जगह जगह कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया.

Madhubani News : फुलपरास. पूर्व मंत्री एवं विधायक शीला मंडल के क्षेत्र आगमन पर रविवार को जगह जगह कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया. चुनाव जीत के बाद प्रथम बार क्षेत्र आगमन पर खोपा, सिजौलिया, ब्रह्मपुर एवं फुलपरास में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. पूर्व मंत्री ने लोहिया चौक स्थित राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण की. सिजौलिया में वैष्णवी दुर्गा मंदिर में जाकर दर्शन किए. बेलहा स्थित आवास पर पूर्व मंत्री शीला मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में आगामी पांच वर्षों में विकसित बिहार बनना तय है. सूबे में न्याय के साथ विकास अनवरत जारी है. महिला सशक्तीकरण की दिशा में सीएम नीतीश कुमार की पहल का अनुकरण देश के विभिन्न राज्य के मुख्यमंत्री भी कर रहे है. जदयू के वरिष्ठ नेता शैलेंद्र मंडल ने कहा कि आगामी पांच वर्षों में विकसित फुलपरास बनाना है. रोजगार पलायन के मुद्दे पर कार्य करते हुए फुलपरास का सर्वांगीण विकास करना ही लक्ष्य है. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष उपेद्र नारायण कामत, पूर्व मुखिया संतोष सिंह, डीलर संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार राय, भाजपा नेता सरोज झा, कृष्ण कुमार सिंह यादव, जदयू नेता अशोक मंडल, रामनरेश कामत मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >