फंदे से झूलता मिला महिला का शव

बेता परसा गांव में एक विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में फंदे से लटकता हुआ शव मिला है.

हरलाखी . थाना क्षेत्र के बेता परसा गांव में एक विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में फंदे से लटकता हुआ शव मिला है. मृतका की पहचान गांव के ही मो. रहमतुल्लाह की करीब 22 वर्षीय पत्नी जरीना खातून के रूप में की गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार जरीना की अपने सास के साथ किसी बात पर झगड़ा हुआ. जिसके बाद सास हिसाबन खातून व ससुर मो. मुनिफ नदाफ दोनों शिकायत करने पुत्रवधू के मायके नहरनियां गांव गये. उसके मायके जा कर उसकी शिकायत की. उसके बाद जब सास ससुर वापस घर गए तो देखा कि पुत्रवधू का शव घर में फांसी से झूल रहा है. इधर घटना की सूचना मिलते ही थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. फिर घटना की गहन जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया. ग्रामीणों ने बताया कि जरीना की शादी तीन वर्ष पूर्व हुई. उसकी डेढ़ वर्षीय पुत्री है. पति करीब एक वर्ष पूर्व कमाने के लिए विदेश चला गया. बहरहाल यह हत्या है या आत्महत्या यह खुलासा नहीं हो सका है. थानाध्यक्ष जितेन्द्र सहनी ने कहा कि मृतका की मां सहिदा खातून के लिखित आवेदन पर मृतका के सास और ससुर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई चल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >