मधुबनी : अखिल भारतीय परिसंघ जिला इकाई द्वारा नगर भवन स्थित बाबा साहब प्रतिमा स्थल पर संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनायी गयी. समारोह की अध्यक्षता परिसंघ के प्रदेश प्रधान महासचिव व जिलाध्यक्ष डॉ. विजय शंकर पासवान ने की. मुख्य अतिथि युवा खेल एवं संस्कृति विभाग के पूर्व उप निदेशक मुंशी पासवान, प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी राम आधार पासवान ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की. सभा को संबोधित करते हुए डॉ. विजय शंकर पासवान ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर एक महान समाज सुधारक, महान शिक्षाविद एवं नारी शोषण के मुक्तिदाता के रूप में जाने जाते हैं. उन्होंने भारतीय संविधान की रचना कर देश में समता और बंधुत्व पर आधारित समाज के निर्माण की नींव रखी. समारोह को सत्येंद्र नारायण पासवान, रविंद्र राम, सियाराम सदा, प्रेम महरा, विनय कुमार विक्रांत, डॉ. अशोक कुमार, कैलाश कुमार, अंजनी कुमार प्रसाद, रामसुदिष्ट यादव, जय किशोर पासवान, आशुतोष कुमार, रमण कुमार पासवान, जितेंद्र कुमार ,संतोष पासवान, प्रदीप कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे. वहीं जिला कांग्रेस कार्यालय में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र की अध्यक्षता में मनाई गई. उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. कार्यक्रम में भाग लेनेवालों में मुख्य रूप से डिप्टी मेयर अमानुल्लाह खान, सत्येंद्र पासवान, अशोक कुमार, मुकेश झा पप्पू, विश्वनाथ पासवान, विनय कुमार झा, मनोज गोप, आलोक कुमार, धनेश्वर ठाकुर सहित कई कांग्रेसी मौजूद थे. दूसरी ओर राम कृष्ण महाविद्यालय में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गयी. हिन्दी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. दीपक त्रिपाठी ने कहा कि हमें समाज में विविधता, समानता और न्याय की प्राप्ति के लिए प्रतिबद्ध रहना चाहिए. कार्यक्रम में डॉ. अशोक त्रिपाठी, डॉ सिंपल कुमारी, डॉ मनोज कुमार चौधरी, डॉ. मो. आलम, विश्वेश कुमार, उमेश कुमार सिंह, सुजीत कुमार राम ने हिस्सा लिया. वहीं जेएन कॉलेज में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनायी गयी. प्रधानाचार्य प्रो. लक्ष्मी कांत मिश्र के नेतृत्व में प्राध्यापकों ने डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. मौके पर प्रधानाचार्य प्रो. मिश्रा ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. आंबेडकर जन-जन के पथप्रदर्शक रहे. मौके पर प्रो. अनिल कुमार चौधरी, प्रो. राहुल कुमार, डॉ. सुभद्रा कुमारी सिन्हा, डॉ. प्रवीण कुमार सिंह, बबलू मिश्र सहित कॉलेज के कई कर्मी उपस्थित थे. इधर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष शंकर झा की अध्यक्षता में बाबासाहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गयी. कार्यक्रम के शुरुआत में सभी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण किया. कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने उनके बताए हुए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया. जिलाध्यक्ष शंकर झा ने कहा कि संविधान निर्माता भीमराव आंबेडकर हम सबों के प्रेरणा स्रोत है. भाजपा जिला के सभी मंडलों में भाजपा के कार्यकर्ता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मना रहे हैं. मौके पर सुनील कुमार मिश्रा, मनोज कुमार मुन्ना, राजीव झा, सुबोध कुमार चौधरी, अशोक राम, चंदन कुमार, गगन कुमार, बद्री राय, महेश कुमार, मनोज श्रीवास्तव सहित कई कार्यकर्ता सम्मिलित थे.
श्रद्धापूर्वक मनायी गयी डॉ भीम राव आंबेडकर की जयंती
अखिल भारतीय परिसंघ जिला इकाई द्वारा नगर भवन स्थित बाबा साहब प्रतिमा स्थल पर संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनायी गयी.
