Madhubani News : झंझारपुर में कमला नदी का जलस्तर खतरे के निशान से सवा मीटर ऊपर

नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्र में हो रही बारिश के कारण झंझारपुर में कमला नदी में गुरुवार की रात से ही जलस्तर में वृद्धि होती रही, जो शुक्रवार की सुबह बढ़कर खतरे के निशान से सवा मीटर ऊपर पहुंच गयी.

झंझारपुर. नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्र में हो रही बारिश के कारण झंझारपुर में कमला नदी में गुरुवार की रात से ही जलस्तर में वृद्धि होती रही, जो शुक्रवार की सुबह बढ़कर खतरे के निशान से सवा मीटर ऊपर पहुंच गयी. फ्लड कंट्रोल के मुताबिक कमला नदी की जलस्तर लाल निशान से उपर 51.75 मीटर पर चला गया था. झंझारपुर कमला नदी रेल पुल के पास मीटर गेज पर लाल निशान 50.50 मीटर पर अंकित है. जिसे मंगलवार के 2 बजे मापी के दौरान कमला नदी का जलस्तर धीरे धीरे स्थिर होकर घटने लगी है. बावजूद समाचार भेजे जाने तक कमला नदी खतरे के निशान से 25 सेंटीमीटर ऊपर बह रही थी. विभागीय अभियंता ने कहा कि फिलहाल कमला नदी के दोनों तटबंध पर कोई खतरा नहीं है. पूरी तरह से सुरक्षित है. सभी जगह निगरानी की जा रही है. बाढ़ नियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार ने कहा है कि जलस्तर में हो रही वृद्धि और गिरावट को देखते हुए सभी जेइ व ऐइ को तटबंध की खासकर संवेदनशील स्थलों का सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है. वही, झंझारपुर के पूर्वी तटबंध चमड़ी और पिपरा घाट में तटबंध की सुरक्षा के लिए रोशनी की व्यवस्था की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >