Madhubani News : वेतन निर्धारण नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी

बिहार पंचायत-नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ (मूल) जिला इकाई मधुबनी की प्रखंड संघ, अनुमंडल संघ एवं जिला संघ के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक सोमवार को स्थानीय जिला कार्यालय, सप्ता में आयोजित की गई.

मधुबनी. बिहार पंचायत-नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ (मूल) जिला इकाई मधुबनी की प्रखंड संघ, अनुमंडल संघ एवं जिला संघ के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक सोमवार को स्थानीय जिला कार्यालय, सप्ता में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजू यादव ने की. जबकि संचालन जिला प्रधान सचिव पवन कुमार चौधरी ने किया. बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजू यादव ने कहा कि विशिष्ट शिक्षकों को 10 से 15 हजार रुपये तक कम वेतन प्राप्त हो रहा है. लेकिन विभाग द्वारा अबतक वेतन निर्धारण नहीं किया गया है. यह विभागीय उदासीनता का स्पष्ट उदाहरण है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही वेतन निर्धारण संबंधी पत्र निर्गत नहीं किया गया तो जिला संघ अपनी मांगों की प्रति जिला पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी को सौंपेगा तथा समाहरणालय के समक्ष विशाल धरना-प्रदर्शन करेगा. जिला प्रधान सचिव पवन कुमार चौधरी ने कहा कि संघ की मजबूती के लिये प्रखंड स्तर पर शीघ्र बैठकें आयोजित की जाएंगी और आगामी आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी. उन्होंने शिक्षकों से चट्टानी एकता बनाए रखने का आह्वान किया. साथ ही प्रखंड स्तर की समस्याओं के समाधान के लिये सभी प्रखंड अध्यक्षों और सचिवों को शिक्षकों से लगातार संपर्क अभियान चलाने का निर्देश दिया. बैठक में राज्य स्तरीय आंदोलन को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई. इस मौके पर जिला महिला प्रभारी गीता कुमारी, उपाध्यक्ष मो. अहमद हुसैन, जयप्रकाश, जिला सचिव अखलेश चौधरी, देवानंद झा, लालबिहारी प्रसाद वर्मा, सत्येन्द्र पासवान, सुरेश चन्द्र सुमन, मो. एहसान, रघुवंश ठाकुर, रजी अहमद आरफी, अमरेश कुमार सिंह, मो. वारिस, संजीव कुमार, हरिनारायण यादव, अवधेश कुमार समेत अनेक पदाधिकारी एवं शिक्षक मौजूद थे. बैठक के निष्कर्ष में यह तय हुआ कि अगर सरकार शिक्षकों की समस्याओं का समाधान नहीं करती है तो आने वाले दिनों में जिले से लेकर राज्य स्तर तक जोरदार आंदोलन छेड़ा जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >