खजौली. प्रखंड कैंपस में बुधवार को लक्ष्मीबाई जीविका संकुल संघ द्वारा नई चेतना अभियान के तहत जीविका दीदियों द्वारा वॉलीबॉल टूर्नामेंट एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. नेतृत्व जीविका के बीपीएम आयुषी कुमारी ने की. इस खेल में लक्ष्मीबाई जीविका संकुल संघ की दीदियों के बीच ए ग्रुप एवं बी ग्रुप की टीम बनाकर वॉलीबॉल टूर्नामेंट खेला गया. खेल में ए ग्रुप की टीम ने 2- 1 से बढ़त बनाकर निर्धारित ओभर में बी ग्रुप टीम को हराकर शील्ड पर कब्जा जमा लिया. वही दोनों महिला टीम रोमांचक खेल को देखकर दर्शकों ने खूब ताली बजायी. इस दौरान विजेता टीम को प्रखंड बीपीएम आयुषी कुमारी ने शील्ड देकर सम्मानित किया. बीपीएम आयुषी ने कहा कि खेल का मुख्य उद्वेश्य पुरुष की तरह महिलाएं भी खेल सकती है. मौके पर जीविका के एसी संजीत कुमार, संदीप कुमार, संतोष कुमार, रामसागर, कमलेश ठाकुर, जीविका दीदी काकूलती देवी, प्रतिभा देवी, गायत्री देवी सहित दर्जनों जीविका दीदी शामिल थे.
जीविका दीदियों के बीच ग्रुप बनाकर वॉलीबॉल टूर्नामेंट एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
वॉलीबॉल टूर्नामेंट एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
