Madhubani News : धूमधाम से मनाया गया बाबा विश्वकर्मा पूजनोत्सव

जिले में बीते बुधवार को उल्लास व भक्तिपूर्ण वातावरण में बाबा विश्वकर्मा की पूजा की गयी.

मधुबनी. जिले में बीते बुधवार को उल्लास व भक्तिपूर्ण वातावरण में बाबा विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गयी. बिजली विभाग सहित कई अभियंत्रण विभाग में बाबा विश्वकर्मा की पूजा श्रद्धापूर्वक की गयी. बिजली विभाग के पीसीएस में कर्मियों ने बाबा विश्वकर्मा की आकर्षक प्रतिमा स्थापित कर उनकी आराधना की. लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग में भी बाबा विश्वकर्मा पूजनोत्सव का आयोजन किया गया. पीडब्लूडी, भवन निर्माण विभाग सहित अन्य अभियंत्रण विभाग कार्यालय में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन हुआ. पथ निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राणा ब्रजेश ने कहा कि बाबा विश्वकर्मा बहुत बड़े शिल्पकार थे. बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता मो. अरमान ने कहा कि बाबा विश्वकर्मा पूजनोत्सव के अवसर पर किसी भी तरह के कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >