Madhubani News : सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिये लगाये गये टीके

प्रखंड मुख्यालय के आंबेडकर चौक स्थित एक निजी विद्यालय में एचपीवी टीकाकरण के तहत छात्राओं का टीकाकरण किया गया.

बेनीपट्टी. प्रखंड मुख्यालय के आंबेडकर चौक स्थित एक निजी विद्यालय में एचपीवी टीकाकरण के तहत छात्राओं का टीकाकरण किया गया. जिसमें कक्षा चार से नौ तक की उपस्थित सभी 70 छात्राओं को एचपीवी का टीका लगाया गया. इसी दौरान संबंधित विद्यालय की प्राचार्य ने कहा कि स्कूल में उपस्थित सभी छात्राओं को टीका दिलवा दिया गया है. जो बच्चियां किसी कारण से स्कूल नही पहुंच सकी हैं, उन सभी बच्चियों की सूची स्वास्थ्य विभाग को उपलब्घ करा दिया जायेगा. वहीं, अनुमंडलीय अस्पताल के डीएस विकास एम हरिनंदन, पीएचसी प्रभारी पीएन झा, यूनिसेफ के दिनेश सिंह व रमेश चौधरी आदि ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिये नौ से चौदह साल के सभी छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन लगाना जरूरी है. कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि जिस तरह डायरिया, पोलियो, टेटनस, कुकुर खांसी, थायराइड, टीवी, खसरा जैसे बारह खतरनाक बीमारियों को जड़ से मिटाने में नियमित टीकाकरण का योगदान अहम रहा है, उसी तरह यह टीकाकरण भी सर्वाइकल कैंसर से देश को पूरी तरह सुरक्षित रखने में कामयाब होगा. मौके पर बीएचएम सुशील पासवान, बीसीएम रेखा झा, डाटा इंट्री आपरेटर जितेंद्र कुमार, एएनएम बबीता कुमारी, मनोरमा कुमारी, विद्यालय की प्राचार्य रीता झा, शिक्षक रोहित झा, अंजू मिश्रा, अमरेश मिश्रा, संतोष झा, त्रिलोक झा, शैलेंद्र झा व अमरनाथ मिश्रा मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >