उमस भरी गर्मी से दो शिक्षिकाएं हुई बेहोश

प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक मकतब छछुआ डीह के दो शिक्षिकाएं गर्मी के कारण बेहोश हो गई.

बिस्फी. प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक मकतब छछुआ डीह के दो शिक्षिकाएं गर्मी के कारण बेहोश हो गई. पहले रौनक बीवी बेहोश हुई. उसे पानी का छिटा मार का तत्काल होश में लाया गया. तत्काल परिजनों को सूचना दी गई. उसे तत्काल खिरमा पीएचसी में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी इलाज की जा रही है. इसके बाद एक अन्य शिक्षिका अनीता कुमारी घर दड़िमा की गर्मी से बेहोश होकर नीचे जमीन पर गिर गई. अनिता कुमारी को परिजनों ने टेंपो से डीएमसीएच इलाज के लिए ले गये. विद्यालय की एचएम जमील खातून ने दोनों शिक्षिका अनिता कुमारी और रौनक देवी के गर्मी से बेहोश होने की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि उमस भरी गर्मी में बेहोश हो गई थी. लेकिन तत्काल उपचार के बाद हालत अब ठीक है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >