Madhubani News : बिजली चोरी मामले में दो पर प्राथमिकी दर्ज

थाना क्षेत्र के लखनौर गांव में बिजली चोरी के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं.

लखनौर. थाना क्षेत्र के लखनौर गांव में बिजली चोरी के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं. इस संबंध में कनीय विद्युत अभियंता रंजीत कुमार के आवेदन पर दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. अभियंता ने बताया कि गुप्त सूचना पर शनिवार को छापेमारी दल गठित कर सघन अभियान चलाया गया. सर्वप्रथम लखनौर गांव स्थित इमामबाड़ा के पास बुचीलाल महतो के घर की जांच की गई, जहां मीटर से पूर्व तार छीलकर बाईपास कर विद्युत ऊर्जा की चोरी की जा रही थी. विभाग ने इससे करीब 16 हजार 623 रुपये के राजस्व हानि की पुष्टि की है. इसके बाद छापेमारी टीम ने लखनौर कोरियापट्टी गांव में शशि कुमार सिन्हा के घर की जांच की. यहां मीटर से छेड़छाड़ कर कभी डायरेक्ट तो कभी चेंजर के जरिए विद्युत आपूर्ति ली जा रही थी. विभाग के अनुसार इस गैरकानूनी कार्य से करीब 2 लाख 71 हजार 189 रुपये का राजस्व नुकसान हुआ है. थानाध्यक्ष कार्तिक भगत ने कहा कि दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >