Madhubani News : सतत जीवकोपार्जन योजना के तहत ग्रेजुएशन प्रशिक्षण का समापन

जीविका दीदियों का प्रशिक्षण शनिवार को संपन्न हुआ. प्रखंड में दो स्थानों पर यह प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ.

Madhubani News : लदनिया. जीविका दीदियों का प्रशिक्षण शनिवार को संपन्न हुआ. प्रखंड में दो स्थानों पर यह प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ. प्रकाश जीविका संकुल स्तरीय संघ खाजेडीह तथा हिंदुस्तान जीविका संकुल स्तरीय संघ कामेंपट्टी के कार्यालय में यह प्रशिक्षण पिछले तीन दिनों तक चला. जिसका समापन शनिवार को हुई. प्रशिक्षण में इस योजना से जुड़े लगभग 70 जीविका दीदियां शामिल हुई. प्रशिक्षक के रूप में सतत जीविकोपार्जन मास्टर रिसोर्स पर्सन जितेंद्र कुमार राम, मीना कुमारी, सुनील कुमार राम, शिव कुमार यादव, संतोष कुमार साह तथा दुर्गानंद यादव ने जीविका दीदियों को गहन प्रशिक्षण दिया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में तीसरे एवं अंतिम दिन प्रखंड परियोजना प्रबंधक डॉ धनंजय कुमार ने उपस्थित जीविका दीदियों को बताया कि आप जिस भी प्रकार का रोजगार कर रहे हैं चाहे वह पशुपालन हो अथवा दुकान यह काम आप लोग पिछले एक साल से अधिक समय से कर रहे हैं. इस काम को करने में आप लोग अब काफी अनुभवी हो गए हैं. इस प्रशिक्षण के बाद आप लोग अपने-अपने व्यवसाय में ग्रेजुएशन उत्तीर्ण कर गए हैं. जिसका प्रमाण पत्र आज आपको दिया जा रहा है. इस प्रशिक्षण के बाद अब आप लोगों को द्वितीय किस्त की राशि भी दी जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >