Madhubani News : एमपीए-सब कुटेनियस का दिया प्रशिक्षण

भारत सरकार के परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत बास्केट का च्वाइस विस्तारित कर जिले में नचप पहल शुरू की गयी है.

मधुबनी.

भारत सरकार के परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत बास्केट का च्वाइस विस्तारित कर जिले में नचप पहल शुरू की गयी है. इसके तहत जिले में एमपीए सब- कुटेनियस इंजेक्शन सेवा की शुरुआत की गयी है. यह गर्भ निरोधक का आधुनिक सुरक्षित और दीर्घकालिक अस्थाई साधन है. महिलाएं इसे आसानी से प्राप्त कर सकेंगी. कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए मंगलवार को जिले के 30 स्टाफ नर्स एवं एएनएम को एक निजी होटल में प्रशिक्षण दिया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य स्वास्थ्य समिति के परिवार नियोजन कार्यक्रम के डिप्टी डायरेक्टर निशांत कुमार ने किया. इस अवसर पर चार लाभार्थियों को एमपीए सब-कूटेनियस इंजेक्शन भी लगाया गया.

एक इंजेक्शन तीन माह तक गर्भ धारण रोकने में सक्षम

प्रशिक्षक डॉ. भावना गुरुंग एवं डॉ. सुमन ने बताया कि यह इंजेक्शन 3 महीने तक गर्भधारण रोकने में सक्षम है. यह पूरी तरह सुरक्षित है. इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है. विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. भावना ने लाभार्थियों को इंजेक्शन के उपयोग, लाभ, परामर्श प्रक्रिया और लाभार्थियों से संवाद के व्यावहारिक पहलुओं पर मार्गदर्शन किया. इंजेक्शन लेने वाली महिलाओं को 100 रुपये और प्रेरित करने वाली आशा कार्यकर्ताओं को भी 100 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी.

मांसपेशियों और त्वचा के बीच लगाया जाता है इंजेक्शन

एमपीए -सब-कुटेनियस इंजेक्शन एक आधुनिक गर्भ निरोधक है. इसे मांसपेशियों और त्वचा के बीच लगाया जाता है. इसमें दवा पहले से लोड होता है. इसे देना आसान होता है. 3 महीने तक गर्भधारण रोकथाम करता है. शरीर पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं होता है. महिलाओं को हर तीन माह पर सिर्फ एक डोज की जरूरत होती है. उन्होंने बताया कि जिले की महिलाएं अब गर्भ निरोधक के लिए भरोसेमंद और सुलभ विकल्प चुन सकेगी. इस अवसर पर जिला सामुदायिक उत्प्रेरक नवीन दास, पीएसआइ इंडिया के जिला प्रतिनिधि कौशल सिंह, रजत झा सहित स्टाफ नर्स एवं एएनएम मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >