Madhubani News : फ्लाइंग स्क्वाड व स्टैटिक सर्विलांस टीम का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में फ्लाइंग स्क्वाड टीम व स्टैटिक सर्विलांस टीम का जिला स्तरीय प्रशिक्षण हुआ.

मधुबनी. आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 को निष्पक्ष, भयमुक्त व पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में फ्लाइंग स्क्वाड टीम व स्टैटिक सर्विलांस टीम का जिला स्तरीय प्रशिक्षण हुआ. इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि जिले की सभी टीम निर्वाचन आयोग से जारी गाइडलाइन और आदर्श आचार संहिता का पालन करना है. प्रशिक्षण के दौरान यह स्पष्ट किया गया कि आदर्श आचार संहिता लागू होते ही इसका उल्लंघन पाए जाने एवं सी विजिल एप के माध्यम से प्राप्त शिकायत का निष्पादन अधिकतम 50 मिनट के भीतर करना अनिवार्य होगा. प्रशिक्षण में बताया गया कि किसी भी प्रकार का आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन पाए जाने पर टीम द्वारा तुरंत स्थल पर पहुंचकर वीडियो/फोटो प्रमाण संकलित किया जाएगा. इसी प्रकार इएसएमएस के माध्यम से जब्ती की प्रक्रिया ऑनलाइन दर्ज की जाएगी. जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारी निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का पालन करने का निर्देश दिया. कहा कि स्वयं भी सभी एप्स को इंस्टॉल कर समय रहते शंकाओं का समाधान कर लें. एफएसटी एवं एसएसटी टीम हमेशा अपने फोर्स एवं कैमरा मैन को साथ रखें ताकि कार्य में देरी न हो. निर्वाचन प्रक्रिया में आप सभी “रीढ़ की हड्डी” के समान हैं, अतः दायित्वों का निर्वहन तत्परता एवं ईमानदारी से करें. विधानसभावार आइटी. टीम का गठन किया गया है जो सभी तकनीकी सहयोग प्रदान करेगी. प्रशिक्षण में वरीय कोषागार पदाधिकारी कन्हैया लाल गोस्वामी, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रशांत कुमार, जिला आइटी. प्रबंधक आशीष कुमार, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी रंजन कुमार यादव तथा आइटी. टीम के अजय कुमार, राजन कुमार, गुलाम गौश, दिवाकर कुमार, सचिन, सरोज कुमार यादव एवं सूरज कुमार कामत उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >