Train Halt Demand: मधुबनी के अंधराठाढ़ी प्रखंड स्थित महरैल रेलवे स्टेशन पर आनंद विहार–लौकहा बाजार स्पेशल ट्रेन संख्या 04013/04014 के नियमित परिचालन और ठहराव की मांग को लेकर शनिवार को शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया गया. महावीर बजरंगबली ट्रस्ट महरैल के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया.
धरना में शामिल लोगों ने कहा कि महरैल स्टेशन के आसपास बड़ी आबादी रहती है. छात्र-छात्राओं, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों, किसानों, मरीजों और आम यात्रियों के लिए बेहतर रेल सुविधा बेहद जरूरी है. इसके बावजूद महरैल स्टेशन पर महत्वपूर्ण ट्रेन का ठहराव नहीं होने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती है.
पहले भी रेलवे प्रशासन को दी गयी जानकारी
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ट्रेन के नियमित परिचालन और महरैल स्टेशन पर ठहराव को लेकर पूर्व में भी रेलवे प्रशासन को ज्ञापन और मांग-पत्र के माध्यम से कई बार अवगत कराया जा चुका है. इसके बावजूद अब तक मांग पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है.
मांग पूरी होने तक आवाज उठाने का ऐलान
धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की सहभागिता रही. उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि महरैल स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव सुनिश्चित होने तक जनहित की यह आवाज मजबूती से उठती रहेगी.
मौके पर मिहिर ठाकुर, अजय झा, सतीश झा, मुरारी मंडल, अभिषेक कुमार, सुनील कुमार, रौशन झा, अखिलेश ठाकुर, प्रबोध झा, विजय झा, सुरेश मिश्र, रामप्रकाश चौधरी, लक्ष्मी झा, श्यामलाल, भोगेंद्र, रंजीत, मदन झा, मग्नू ठाकुर, प्रियंका मिश्रा, वीणा देवी, बिमला देवी, अभिनाश भारद्वाज, विद्या भूषण, अंकित आजाद, विजय श्री टूना, मोहन चौरसिया, सुमित चौधरी, मुन्ना, गोबिंद जी, ओमप्रकाश, हीरा सहित अन्य लोग मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें
Madhubani Sadar Hospital: ICU में AC से पानी रिसने पर अस्पताल प्रबंधक का 15 दिन का वेतन कटा
