Madhubani News : नाला में कंटेनर फंसने से सड़क जाम, राहगीर हुए परेशान

शहर के बाबू साहब चौक स्थित नाले में सुबह के सात आठ बजे एक कंटेनर फंस जाने से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी.

मधुबनी. शहर के बाबू साहब चौक स्थित नाले में सुबह के सात आठ बजे एक कंटेनर फंस जाने से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी. छह घंटे बीत जाने के बावजूद कंटेनर को बाहर नहीं निकाला जा सका. जिसके कारण चभच्चा चौक, शंकर चौक और बड़ा बाजार रोड पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी. जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. जानकारी के अनुसार कंटेनर जयपुर से वायर का सामान लेकर रहिका जा रही थी. लेकिन गलत रूट में घुसने के कारण नाला में फंस गया. इसके कारण शहर का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया. छह घंटे के बाद कंटेनर को निकालने में सफलता मिली. इधर, ट्रैफिक पुलिस जाम हटाने में लगी रही. वहीं गलत रूट से जाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कंटेनर चालक पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया है. विदित हो कि बड़ा बाजार में दुकानदारों द्वारा सड़क का अतिक्रमण कर लेने से सड़क संकरी हो गयी है. जिससे आम दिनों में भी जाम लगा रहता है. लेकिन मंगलवार को कंटेनर नाले में फंसने के बाद आवागमन ही अवरुद्ध हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >