दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन घायल

थाना क्षेत्र के कमला वाड़ी पिपरा टोल राष्ट्रीय राज्य मार्ग 227 पर सोमवार की सुबह नेपाली और इंडियन बाइक की आमने सामने की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

जयनगर. थाना क्षेत्र के कमला वाड़ी पिपरा टोल राष्ट्रीय राज्य मार्ग 227 पर सोमवार की सुबह नेपाली और इंडियन बाइक की आमने सामने की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों के सहयोग से प्राथमिक उपचार के लिए जयनगर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया. घायलों की पहचान बाइक पर लदनियां थाना क्षेत्र के नोनदरही गांव निवासी गणेश पूर्वे 22 वर्ष व उसकी पत्नी रौशनी पूर्वे के रूप में हुई है. दूसरी बाइक पर नेपाल के सिरहा जिला के लगदी गोठ के वार्ड तीन निवासी उदय कुमार सिंह नागरिकता है. स्थानीय लोगों के अनुसार उदय कुमार जयनगर आ रहा था. जयनगर से गणेश पूर्वे लदनियां की ओर जा रहे थे. इसी क्रम में दोनों बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >