राखी बांधने जा रही महिला समेत तीन की सड़क हादसे में मौत

मधुबनी के लौकही थाना क्षेत्र के एनएच ‌57 पर नरहिया नवटोली कट पर सोमवार को सड़क पार कर रहे बाइक सवार को इनोवा कार ने कुचल दिया.

फुलपरास (मधुबनी). लौकही थाना क्षेत्र के एनएच ‌57 पर नरहिया नवटोली कट पर सोमवार को सड़क पार कर रहे बाइक सवार को इनोवा कार ने कुचल दिया. इसमें बाइक पर सवार तीन लोगों की मौत हो गयी. उनकी पहचान घोघरडीहा थाने के मझौड़ा गांव निवासी सुखदेव मंडल की पत्नी जिवछी देवी, जितेंद्र कुमार मंडल एवं आनंद कुमार के रूप में हुई है. बाइक पर सवार होकर जिवछी देवी पोते आनंद कुमार एवं भतीजा जितेंद्र कुमार के साथ राखी बांधने के लिए लौकही थाने के नरहिया नवटोली गांव जा रही थी. नवटोली गांव आते ही एनएच ‌57 पार करने में कार ने बाइक में ठोकर मार दी. इससे जिवछी देवी व जितेंद्र कुमार की मौत हो गयी. वहीं घायल आनंद कुमार ने इलाज के दौरान अनुमंडलीय अस्पताल में दम तोड़ दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >