Madhubani News : नेपाल के जेल से भागे तीन विदेशी नागरिक धराये, पूछताछ के बाद नेपाली सेना के सुपुर्द

नेपाल में हुए आंदोलन के दौरान विभिन्न जेलों से भागे कैदी इन दिनों भारतीय क्षेत्र में लगातार घुसने का प्रयास कर रहे हैं.

बासोपट्टी. नेपाल में हुए आंदोलन के दौरान विभिन्न जेलों से भागे कैदी इन दिनों भारतीय क्षेत्र में लगातार घुसने का प्रयास कर रहे हैं. शुक्रवार को बासोपट्टी व मधवापुर से पांच कैदियों को एसएसबी ने अपने गिरफ्त में लेकर पूछताछ की. इसके बाद नेपाल के सेना के अधिकारियों को सौंप दिया गया. इंडो नेपाल बॉर्डर पर बासोपट्टी पुलिस एवं एसएसबी ने संयुक्त कार्रवाई में विभिन्न जगहों से तीन विदेशी नागरिक को हिरासत में लिया. नेपाल के जेल में विदेशी नागरिक कैदी थे. वहां कई जगहों पर भीषण हिंसा व हालात काफी खराब रहने के कारण वहां से भाग गये. नेपाल की हालात खराब रहने के कारण भागकर रास्ता पूछते हुए भारत नेपाल सीमा पर जानकीनगर लौठवा के निकट मध्य रात्रि में दो विदेशी नागरिक धराये. इधर, खौना बैरहा गांव के निकट भी एक विदेशी नागरिक पकड़ा गया. गिरफ्तार तीन विदेशी नागरिक में दो व्यक्ति नाइजीरिया के रहने वाले हैं. वहीं, एक व्यक्ति ब्राजील देश के रहने वाला है. जिनके पास फिलहाल वैध कागजात व दस्तावेज नहीं मिला. पूछताछ के क्रम में बताया कि नेपाल के जेल में थे. पकड़े गए विदेशी नागरिक की पहचान नाइजीरियाई के ओबीनों अगस्टिन अकालूगो, ओडेह ऑलुवासोगा ग्लोरी एवं ब्राजील के लारिसन बारिटो दास संटोष के रूप में हुई. इस संबंध में डीएसपी जयनगर राघव दयाल ने बताया कि नेपाल में भीषण हालात के कारण पुलिस एवं एसएसबी काफी सजग है. इंडो नेपाल बॉर्डर पर स्थानीय प्रशासन काफी चौकस है. मधुबनी के पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार के दिशा निर्देश पर पुलिस पदाधिकारी प्रतिदिन बॉर्डर क्षेत्र में निगरानी कर रहे हैं. नेपाल की ओर से आने वाले हर व्यक्तियों पर कड़ी निगाह है. बासोपट्टी थाना पर शुक्रवार को कई एजेंसी टीम के अधिकारियों ने बारीकी से करीब चार पांच घंटे तक विदेशी नागरिकों से पूछताछ की. प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में यह बात सामने आयी कि सभी लोग नेपाल के किसी जेल में बंद थे, जो हिंसा के दौरान जेल से भाग कर भारतीय क्षेत्र के रास्ते निकलने की फिराक में थे. इस संबंध में डीएसपी राघव दयाल ने बताया कि अभी विभिन्न एसएसबी अधिकारी सहित कई एजेंसी टीम के अधिकारी ने पूछताछ की. देर शाम महिनाथपुर बॉर्डर पर नेपाली सेना के अधिकारियों को तीनों विदेशी नागरिकों को सुपुर्द कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >