Madhubani News : देसी कट्टा व कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

पुलिस ने मंगलवार को तीन शातिर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक देसी कट्टा, एक कारतूस, दो मोबाइल फोन, एक बाइक जब्त की.

घोघरडीहा. पुलिस ने मंगलवार को तीन शातिर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक देसी कट्टा, एक कारतूस, दो मोबाइल फोन, एक बाइक जब्त की. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान घोघरडीहा थाना क्षेत्र के भेलवा निवासी विकास कुमार यादव, धावघाट निवासी महंत कुमार व सहरवा निवासी सचिन कुमार के रूप में हुई.

थाना क्षेत्र के एक गांव से तीनों युवक एक नाबालिग लड़की को बाइक पर जबरन बैठाकर ले जा रहा थे. जिसे ग्रामीणों ने देख लिया और तीनों युवक को जमकर पिटाई कर दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवक को गिरफ्तार कर लिया और ग्रामीणों ने ही युवक के पास से बरामद देसी कट्टा, एक कारतूस, दो मोबाइल फोन व एक बाइक पुलिस के हवाले कर दिया. थाना पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर श्याम सुंदर यादव के आवेदन पर तीनों पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया. मौके पर फुलपरास पुलिस अंचल निरीक्षक राज कपूर कुशवाहा, थानाध्यक्ष शुभम कुमार, अवर निरीक्षक संतोष कुमार, अवर निरीक्षक मुनी पाल, महिला सिपाही प्रीति कुमारी एवं चौकीदार उपेंद्र यादव थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >