Madhubani News : बेनीपट्टी में रन फॉर शोलजर्स मिनी मैराथन दौड़ का होगा आयोजन

दुर्गापूजा के बाद बेनीपट्टी में रन फॉर शोलजर्स मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन होगा. जिसमें दो हजार से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे.

बेनीपट्टी. दुर्गापूजा के बाद बेनीपट्टी में रन फॉर शोलजर्स मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन होगा. जिसमें दो हजार से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे. यह बातें प्रखंड के गैवीपुर स्थित प्रवीण झा के आवासीय परिसर में प्रेस प्रतिनिधियों को जानकारी देतें हुए सम्मान एंड सलाम फाउंडेशन के अध्यक्ष विवेक झा, राज्य प्रशासक बासुकी झा तथा पारसनाथ झा ने कही. बताया कि यह फाउंडेशन शहीदों के परिवारों के लिये काम करता है. इसके अलावे नशामुक्ति की दिशा में भी काम करता है. दुर्गापूजा के बाद शोलजर्स के सम्मान में मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया जायेगा. यह रन फोर शोलजर्स मिनी मैराथन दौड़ तिसियाही उच्च विद्यालय से बेनीपट्टी उच्च विद्यालय परिसर तक सात किलोमीटर की दूरी में आयोजित किये जायेगा. जिसमें दो हजार से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे. इस मैराथन दौड़ में एंबुलेंस, मेडिकल टीम, पेयजल, नाश्ता आदि अन्य सुविधाएं भी रहेगी. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तरप्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि भी भाग लेंगे. इस दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 51 हजार, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 31 हजार एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को पुरस्कार स्वरूप 21 हजार रुपये व मेडल दिये जायेंगें. इन तीनों स्थान के अलावे टॉप टेन में शामिल रहने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्तिपत्र दिये जायेंगे. इस मैराथन दौड़ के लिये रजिस्ट्रेशन निःशुल्क होगा. जिसके लिये गैबीपुर, गम्हरिया व नंदीभौजी चौक पर जगह चिन्हित कर पंजीयन स्थल बनाया गया है. व्हाट्सअप के माध्यम से भी प्रतिभागी अपना पंजीयन करा सकेंगे. बताया कि पूर्व में तीन राज्यों में भी कार्यक्रम का आयोजन किया जा चुका है. साथ ही संस्था द्वारा 173 शहीद के परिवारों तथा 150 आइएएस और आइपीएस अधिकारी को सम्मानित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >