साहरघाट थाना क्षेत्र स्थित बैंगरा गांव में शुक्रवार की बीती रात चोरों ने तीन घरों में चोरी कर लाखों के आभूषण व नकद की चोरी कर ली.
By Prabhat Khabar News Desk | Updated at :
मधवापुर. साहरघाट थाना क्षेत्र स्थित बैंगरा गांव में शुक्रवार की बीती रात चोरों ने तीन घरों में चोरी कर लाखों के आभूषण व नकद की चोरी कर ली. मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की बीती रात बैंगरा गांव के हरिवल्लभ ठाकुर, राम दिनेश ठाकुर व राज नारायण ठाकुर के घर चोरी हुई है. तीनों लोगों के घरों में रखे आलमीरा व बक्शे के लॉक को तोड़कर उसमें रखा लगभग 7 भर सोना का आभूषण व ढाई लाख से अधिक नकद की चोरी कर ली. जिसका पता गृहस्वामी को सुबह जगने के बाद हुई. चोर के पिछले दरवाजे व सीढ़ी के रास्ते घर में घुसने की बात कही जा रही है. सूचना मिलने पर बेनीपट्टी के पुलिस निरीक्षक साहरघाट थाना पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर तहकीकात किया. शीघ्र ही मामले का उद्भेदन करने की बात कही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।