Madhubani News मिथिला हाट शादी करने पहुंचा युवक युवती को छोड़कर भागा

मिथिला हाट शादी करने गया युवक युवती को छोड़कर भाग निकला. युवती के शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया.

झंझारपुर. मिथिला हाट शादी करने गया युवक युवती को छोड़कर भाग निकला. युवती के शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया. युवक पांचवीं फेल है. वहीं, युवती इंटर की छात्रा है. जिसे युवक शादी का झांसा देकर लगातार एक साल से यौन शोषण करता रहा था. लड़की लगातार उससे शादी करने का दबाव दे रही थी. अंततः वह लड़की को शनिवार के दिन मिथिला हाट शादी करने के बहाने ले आया. मिथिला हाट में बिठाकर किसी काम के बहाने वहां से भाग निकला. काफी इंतजार के बाद छात्रा अपने घर पहुंची. माता-पिता को पूरी बात बताई. परिजन पंचायत के सरपंच और अन्य लोगों की इसकी जानकारी दी. लोगों के सलाह पर रविवार को पीड़ित लड़की झंझारपुर थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक चनौरा गंज निवासी 21 वर्षीय श्रवण कुमार मंडल को गिरफ्तार कर लिया. श्रवण कुमार पांचवीं फेल है. वह खाना बनाने का काम करता है. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा कि पीड़ित लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है. आवेदन के आधार पर अनुसंधान की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >