पैसेंजर ट्रेन के इंजन में आई खराबी, दो घंटे तक रुकी रही ट्रेन

जयनगर-दरभंगा रेल खंड पर सुबह 8.15 बजे ट्रेन संख्या 05514 जयनगर से समस्तीपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का इंजन फेल हो गया.

खजौली. जयनगर-दरभंगा रेल खंड पर सुबह 8.15 बजे ट्रेन संख्या 05514 जयनगर से समस्तीपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का इंजन फेल हो गया. जिससे दो घंटे तक ट्रेन खजौली स्टेशन पर रुकी रही. वहीं पैसेंजर को काफी परेशानी झेलनी पड़ी. पैसेंजर ट्रेन में सवार यात्री रामदेव ठाकुर, पवन कुमार ठाकुर, राम विनय यादव ने बताया कि पैसेंजर ट्रेन अपने नियत समय से से खजौली रेलवे स्टेशन पर आकर रुकी. लेकिन अचानक इंजन में गड़बड़ी होने से दो घंटे तक स्टेशन पर रुकी रही. वहीं ड्यूटी पर तैनात सहायक स्टेशन मास्टर ने रेलवे कंट्रोल समस्तीपुर को सूचना देने पर जयनगर से दूसरा इंजन मंगाकर लगभग 10 बजकर 5 मिनट पर पैसेंजर ट्रेन को रवाना किया गया. वहीं समस्तीपुर डिवीजन के रेल प्रबंधक विनय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इंजन में तकनीकी खराबी को लेकर पैसेंजर ट्रेन की इंजन फेल हो गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >