Madhubani News : खजौली रेलवे स्टेशन पर आरक्षण काउंटर का हुआ शुभारंभ

समस्तीपुर रेल मंडल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा एवं समस्तीपुर रेल मंडल वाणिज्य के सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति ने आरक्षण काउंटर का शुभारंभ किया. खजौली रेलवे स्टेशन पर आरक्षण काउंटर की निर्धारित समय सोमवार से शनिवार की सुबह 8 से 2 बजे दिन तक चालू रहेगा.

खजौली. जयनगर-सकरी रेल खंड के खजौली रेलवे स्टेशन पर रविवार को समस्तीपुर रेल मंडल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा एवं समस्तीपुर रेल मंडल वाणिज्य के सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति ने आरक्षण काउंटर का शुभारंभ किया. खजौली रेलवे स्टेशन पर आरक्षण काउंटर की निर्धारित समय सोमवार से शनिवार की सुबह 8 से 2 बजे दिन तक चालू रहेगा. यह आरक्षण काउंटर रविवार को बंद रहेगा. यहां आरक्षण काउंटर खोलने के लिए लोजपा (आर) के युवा प्रदेश सचिव विश्वजीत आनंद ने रेलवे जोनल कार्यालय हाजीपुर के जीएम छत्रपाल सिंह एवं समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा, रेल मंडल वाणिज्य विभाग के सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति को लिखित आवेदन देकर आरक्षण काउंटर खोलने की मांग की थी. मांग पूरा कर दिया गया. वही खजौली रेलवे स्टेशन पर आरक्षण काउंटर चालू होने पर काउंटर से लोजपा (आर) के युवा प्रदेश सचिव विश्वजीत आनंद ने प्रथम टिकट हाजीपुर से जयपुर तक टिकट बुकिंग कराया. वही खजौली विधान सभा क्षेत्र एवं बाबूबरही विधान सभा क्षेत्र के लाखों रेल यात्री को लंबी दूरी की ट्रेन टिकट के लिए अब कही भटकना नहीं पड़ेगा. स्टेशन पर आरक्षण काउंटर का शुभारंभ होने के मौके पर डीसीआई दिलीप कुमार, मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक विजय कुमार वर्मा, मुख्य वाणिज्य लिपिक अनुज कुमार, रणवीर कुमार, प्रभारी स्टेशन अधीक्षक दिलीप कुमार ठाकुर, प्रवेश कुमार राम मौजूद थे. वही आरक्षण काउंटर खुलने पर कांग्रेसी नेता एवं जिप सदस्य दीपक कुमार सिंह, जदयू पार्टी के जिला छात्र संघ मौसम कुमार श्रीवास्तव, समाजसेवी नरेश यादव, संतोष साह उर्फ पहाड़ी, कुंदन कुमार सिंह, बबलू सिंह, देवशंकर प्रसाद सिंह उर्फ पिंकू , पूर्व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, सुबोध कुमार श्रीवास्तव, पूर्व मुखिया सुधीर कुमार सिंह, नवीन कुमार सिंह, भारत भूषण साह सहित सैकड़ों लोगों ने युवा नेता विश्वजीत आनंद को बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >