डॉन बॉस्को कन्वेंट ग्रूप ऑफ स्कूल्स में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह

धूम-धाम एवं हर्षोउल्लास के साथ शिक्षक दिवस समारोह मनाया गया.

झंझारपुर. डॉन बॉस्को कन्वेंट ग्रूप ऑफ स्कूल्स के डॉन बॉस्को कन्वेंट स्कूल झंझारपुर आरएस, बीएन झा डॉन बॉस्को कन्वेंट स्कूल कन्हौली झंझारपुर एवं डॉन बॉस्को कन्वेंट स्कूल बसुआरा मधुबनी में धूम-धाम एवं हर्षोउल्लास के साथ शिक्षक दिवस समारोह मनाया गया. डॉन बॉस्को कन्वेंट स्कूल झंझारपुर आरएस में विद्यालय के मुख्य प्रबंध निदेशक मनोज कुमार, शैक्षणिक निदेशक सुमन शेखर झा एवं प्राचार्य मुकेश मिश्रा, बीएन झा डॉन बॉस्को कन्वेंट स्कूल कन्हौली झंझारपुर में विद्यालय के प्रबंध निदेशक आदित्य आनन्द एवं प्राचार्य यतीश चर्तुवेदी तथा डॉन बॉस्को कन्वेंट स्कूल बसुआरा मधुबनी में विद्यालय के प्राचार्य प्रशांत कुमार गुप्ता ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर शिक्षक दिवस समारोह का शुभारंभ के पश्चात तीनों विद्यालय के शिक्षकों को विद्यालय प्रबंधन के द्वारा उपहार देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर तीनों विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शिक्षक दिवस को विशेष बनाने के लिए अपने शिक्षकों का भव्य स्वागत, सत्कार किया और चरण स्पर्श कर जीवन में असीम ऊंचाईयों को छूने का आशीर्वाद हासिल किया. शिक्षकों ने बच्चों को दिल से आशीर्वाद दिया और राष्ट्रसेवा में मनुष्य के जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी और अपनी सांस्कृतिक कला से शिक्षकों को भाव विभोर किया. शिक्षकों के लिए छात्रों का प्रदर्शन देखना एक यादगार अनुभव रहा. इस अवसर पर स्कूल के मुख्य प्रबंध निदेशक मनोज कुमार ने नैतिकता और नैतिक मूल्यों पर जोर दिया, जिसका उन्होंने छात्रों से पालन करने की अपेक्षा की. उन्होंने कहा कि शिक्षक ऐसे उदाहरण पेश करें कि वह बच्चों के लिए आदर्श बने. शिक्षकों से किताबी ज्ञान के अतिरिक्त नैतिक मूल्यों की ओर बच्चों का ध्यान केंद्रित कराने पर जोर दिया. विद्यालय के शैक्षणिक निदेशक सुमन शेखर झा ने कहा कि छात्र-छात्राओं को नवाचार द्वारा उनको पढ़ाना व सुशिक्षित कर योग्य बनाना ही हमारा उद्धेश्य होना चाहिए. वहीं विद्यालय के प्रबंध निदेशक ने छात्र-छात्राओं को गुरूजनों के प्रति सम्मान एवं उनके विचारों की राह पर चलना ही विद्यार्थी के लक्ष्य प्राप्ति का मार्ग बताया. प्राचार्यों ने सभी विद्यार्थियों को धन्यवाद देते हुए कामना की कि विद्यार्थी निश्चित ही शिक्षकों, संस्था एवं अभिभावकों का नाम रोशन करेंगे. शिक्षकों को अपनी प्रतिबद्धता और समर्पण दिखाकर अपना स्थान बनाना चाहिए. उन्होंने सभी शिक्षकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया. शिक्षक दिवस पर आयोजित भव्य कार्यक्रम का आनंद सभी शिक्षकों, स्कूली बच्चों व समस्त स्टॉफ ने लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >