Madhubani News : कुमरखत पूर्वी पंचायत के वार्ड एक में नल जल योजना फेल

कुमरखत पूर्वी पंचायत के वार्ड एक के सैकड़ों परिवार नल जल योजना से आज तक लाभान्वित नहीं हो पाए हैं.

Madhubani News : लदनियां. कुमरखत पूर्वी पंचायत के वार्ड एक के सैकड़ों परिवार नल जल योजना से आज तक लाभान्वित नहीं हो पाए हैं. गोपाल प्रसाद साह, वीरेंद्र कुमार साह, विमलेश कुमार, प्रमोद कुमार, इंग्लेश कुमार ,अजय कुमार ,राजा कुमार समेत कई लोगों का कहना है कि जब से इस योजना की शुरुआत हुई उस समय से अभी तक हमलोग लगातार स्वच्छ पेयजल संकट से जूझते आ रहे हैं. ग्राम पंचायत के माध्यम से बिछाए गए पाइपलाइन से अभी तक पानी उपलब्ध नहीं हो पाया हैं. पीएचइडी के माध्यम से पुनः चलाये जा रहे नलजल योजना से लोगों में आस जगी. लेकिन नया बोरिंग वार्ड एक मे गाड़े जाने के बाद भी एक वार्ड के वंचित परिवारों को कोई लाभ नहीं मिला हैं. पीएचईडी के अभियंता पंकज कुमार ने कहा कि स्थल जांच की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है, वंचित परिवारों को यथाशीघ्र नए बोरिंग के पाइपलाइन से जोड़कर पानी की आपूर्ति कर दी जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >