Madhubani News : प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

बिहार राज्य खेल प्रतिभा खोज कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को धरावती प्लस टू उच्च विद्यालय लखनौर में प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया.

लखनौर. बिहार राज्य खेल प्रतिभा खोज कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को धरावती प्लस टू उच्च विद्यालय लखनौर में प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया. उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी महेश प्रसाद एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो. अली ने संयुक्त रूप से किया. प्रतियोगिता की शुरुआत अंडर-16 फुटबॉल मैच से हुई. जिसमें सीआरसी लखनौर पूर्वी और सीआरसी मदनपुर की टीमों ने भाग लिया. सीआरसी लखनौर पूर्वी के कप्तान नीरज कुमार ने टॉस जीतकर खेल की शुरुआत की. पहले हाफ में दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी. दूसरी पाली में 8 वें मिनट पर लखनौर पूर्वी के शिवम कुमार ने पहला गोल कर बढ़त दिलायी. वहीं मैच के अंतिम क्षण में मदनपुर के मो. मुजाहिद ने गोल कर मुकाबला बराबरी पर ला दिया. मैच का निर्णय टाई ब्रेकर से हुआ. जिसमें सीआरसी लखनौर पूर्वी ने 4-1 से जीत दर्ज की. अवसर पर विद्यालय के शिक्षक जितेंद्र प्रसाद, अजय कुमार, अनिल कुमार यादव, रामकृष्ण रमण, सावित्री कुमारी, डॉ. सुनील कुमार, मीनाक्षी, रेखा कुमारी, भारती सहित अनेक शिक्षक व कर्मी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >