Madhubani News : प्रधानमंत्री आवास योजना के 169 लाभुकों के बीच प्रतीकात्मक चाभी का वितरण

नगर परिषद कार्यालय के सभागार में आवास लाभुकों के बीच प्रतीकात्मक चाभी वितरण किया गया.

झंझारपुर. नगर परिषद कार्यालय के सभागार में आवास लाभुकों के बीच प्रतीकात्मक चाभी वितरण किया गया. अध्यक्षता मुख्य पार्षद बबीता शर्मा ने की. कार्यक्रम में आवास योजना के 169 ऐसे लाभुकों के बीच आवास में गृह प्रवेश के लिए प्रतीकात्मक चाभी का वितरण किया गया. जिन्होंने अपने आवास का निर्माण कर लिया है. नप के कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नप क्षेत्र के कुल 27 वार्ड में से एक से 16 वार्ड के लाभुकों को अपना आवास निर्माण करने पर प्रतीकात्मक चाबी दी गई. आवास का लाभ लेने वाले लोंगों में अफसाना खातून, शकीला खातून, प्रभु प्रसाद साह, नीलम देवी, शिवनाथ पासवान, राम कुमारी देवी आदि ने प्रशंसा व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने के बाद उन लोगों का अपना आवाज का सपना पूरा हो गया है. इस कार्यक्रम में उपमुख्य पार्षद सबिया परवीन, वार्ड पार्षदों में गंगा प्रसाद यादव, रामसागर महतो, दुर्गा देवी के अलावा स्वच्छता पदाधिकारी दीपक कुमार, सिटी मैनेजर संजय कुमार, सीएलटीसी आशीष कुमार, कर्मी भगवान लाल साह, कन्हैया पासवान, प्रवीण झा, शंकर महतो आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >