Madhubani News : निलंबित मनरेगा कर्मी की गोली मारकर हत्या

नगर थाना क्षेत्र के स्टेडियम रोड स्थित महावीर कॉलोनी में बीते शुक्रवार की देर रात अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी.

मधुबनी.

नगर थाना क्षेत्र के स्टेडियम रोड स्थित महावीर कॉलोनी में बीते शुक्रवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना आपसी रंजीश का नतीजा है. यह जानकारी एसपी योगेंद्र कुमार ने प्रेस वार्ता कर दी है. एसपी ने कहा कि मृतक की पहचान बासोपट्टी थाना क्षेत्र के मो. रियाज के रूप में हुई है. वह मधवापुर प्रखंड में रोजगार सेवक के पद पर नियुक्त था. लेकिन दो साल से निलंबित था. वह शहर के हनुमान नगर कॉलोनी में ही रह रहा था. एसपी ने कहा कि अपने मामले की राज्य सूचना आयोग में सुनवाई के लिए शुक्रवार की सुबह पटना गया था. वे तकरीबन 11 बजे रात के बाद ट्रेन से उतरकर अपनी बाइक से आवास आवास जा रहे थे . इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उसे गोली मार दी . जिससे उनकी तत्काल मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी.

एसपी ने घटनास्थल पर पहुंच लिया जायजा

घटना की सूचना मिलते ही एसपी योगेंद्र कुमार एवं एसडीपीओ सदर वन अमित कुमार वहां पहुंचे और पूरी स्थिति का जायजा लिया. वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया. एसपी ने कहा कि घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल एवं डीआईयू टीम को जांच में लगाया गया है. वहीं मामले की जांच के लिए आसपास की सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है. एस पी ने कहा कि एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया है.

मृतक की पत्नी ने दर्ज करायी प्राथमिकी

एसपी ने कहा कि घटना को लेकर मृतक की पत्नी जीनत प्रवीण ने प्राथमिकी दर्ज कराई है. जिसमें पूर्व पंडौल पीओ प्रवीण कुमार, मधवापुर के पूर्व पीओ सतीश कुमार एवं बासोपट्टी के पूर्व पीओ को नामजद किया है. एसपी ने कहा कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है. इस हत्या में संलिप्त अपराधी को शीघ्र गिरफ्तार किया जायेगा.

गश्ती पदाधिकारी निलंबित

एसपी ने इस हत्या कांड को गंभीरता से लिया है. गश्ती में लापरवाही बरतने के आरोप में रात्रि गश्ती पदाधिकारी पीटीसी मृत्युंजय कुमार को निलंबित कर दिया है .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >