Madhubani : जिलास्तरीय क्वीज प्रतियोगिता में सफल छात्रों को डीएम ने किया पुरस्कृत

समारोह में क्विज प्रतियोगिता में सफल छात्रों डीएम आनंद शर्मा ने पुरस्कृत किया.

जल-जीवन-हरियाली जागरूकता अभियान के लिए क्विज प्रतियोगिता का हुआ था आयोजन जिलाधिकारी ने की चयनित प्रतिभागियों को अपने-अपने पंचायतों में जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने की अपील मधुबनी . जल-जीवन-हरियाली जागरूकता अभियान के अन्तर्गत जिला स्तर पर आयोजित क्वीज प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आए प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने के लिए मंगलवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में क्विज प्रतियोगिता में सफल छात्रों डीएम आनंद शर्मा ने पुरस्कृत किया. इस अवसर पर चयनित प्रतिभागियों को प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र, जलवायु संरक्षण संबंधी पुस्तकें, डायरी, कलम एवं प्रतीकात्मक चेक प्रदान कर उनका उत्साहवर्द्धन किया. प्रतियोगिता में प्लस टू उच्च विद्यालय उमगांव हरलाखी के विवेक कुमार ने प्रथम स्थान, प्लस टू उच्च विद्यालय भराम झंझारपुर के जितेंद्र कुमार द्वितीय व प्लस टू उच्च विद्यालय जितवारपुर रहिका के आशीष कुमार झा ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपने स्कूल का मान बढ़ाया. विदित हो कि जल-जीवन-हरियाली जागरूकता अभियान के जिला स्तरीय क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन 20 दिसंबर को किया गया था. इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में जल संरक्षण, पर्यावरण संतुलन, तालाबों एवं जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था. नियमानुसार जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागियों के बीच राज्य स्तरीय क्वीज प्रतियोगिता आयोजित कर राज्य स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय जल-जीवन-हरियाली कार्यक्रम में सम्मानित किया जाना था. हालांकि अत्यधिक ठंड एवं अपरिहार्य कारणों के चलते राज्य स्तर पर प्रस्तावित क्वीज प्रतियोगिता को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. बावजूद जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया. सम्मान समारोह के दौरान जिलाधिकारी ने तीनों चयनित प्रतिभागियों से उनके गांव एवं पंचायत क्षेत्र में स्थित तालाबों की वर्तमान स्थिति, साफ-सफाई एवं संरक्षण से संबंधित जानकारी प्राप्त की. जिलाधिकारी ने उन्हें अपने-अपने पंचायतों में तालाबों की नियमित साफ-सफाई, जल स्रोतों के संरक्षण व सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने वालों को रोक-टोक कर जागरूक करने की जिम्मेदारी सौंपी. जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों एवं युवाओं की पहल समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. जब बच्चे स्वयं गंदगी फैलाने वालों को रोकते हैं तो लोग अपनी आदतों में सुधार करते हैं. उन्होंने कहा कि जल-जीवन-हरियाली अभियान को जन-आंदोलन बनाने के लिए छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है. इस मौके पर डीडीसी सुमन प्रसाद साह, डीपीआरओ परिमल कुमार, निदेशक डीआरडीए, ओएसडी नितेश पाठक सहित कई अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Digvijay singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >