बासोपट्टी. भारत-नेपाल सीमा चौकी जानकीनगर इलाके में एसएसबी जवानों को बड़ी सफलता मिली है. इलाके में तस्करी रोकने के लिए समवाय प्रभारी जानकीनगर के निर्देशानुसार मोबाइल चेक पोस्ट पर ड्यूटी के दौरान सहायक उप निरीक्षक पनम लिगो की अगुवाई में भारतीय क्षेत्र मझौरा की तरफ बाइक पर नेपाली शराब 140 बोतल, भैरव सौफीं 90 बोतल, दिलवाले नेपाली सौफीं 60 बोतल, सात बोतल, सात बोतल के साथ एक तस्कर को पकड़ा. पकड़ाए तस्कर की पहचान थाना क्षेत्र के शिव टोल पंचरत्न निवासी भरोस कुमार के रूप में हुई है. जब्त शराब की बोतल, बाइक एवं गिरफ्तार तस्कर को अग्रिम कार्यवाही के लिए थाने को सुपुर्द कर दिया. थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
एसएसबी ने नेपाली शराब के साथ तस्कर को पकड़ा
भारत-नेपाल सीमा चौकी जानकीनगर इलाके में एसएसबी जवानों को बड़ी सफलता मिली है.

एसएसबी ने नेपाली शराब के साथ तस्कर को पकड़ा