प्रतिनिधि, लदनियांभारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पिलर संख्या 254/9 के समीप से 270 लीटर नेपाली देसी शराब एवं दो मोटरसाइकिल के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है.
तस्करों की पहचान रंजन कुमार एवं श्याम नाथ चौधरी, दोनों ग्राम बगौल, थाना बाबूबरही निवासी के रूप में हुई है. एसएसबी ने दोनों के कब्जे से बरामद 270 लीटर नेपाली देसी शराब एवं दो मोटरसाइकिल जब्त कर आरोपितों को अग्रेतर कार्रवाई के लिए लदनियां थाना के सुपुर्द कर दिया.लदनियां थानाध्यक्ष मुकुल रंजन कुमार सिंह ने बताया कि एसएसबी के आवेदन पर दोनों आरोपितों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया गया..
