कार में शराब छोड़कर भागे तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने भैरवस्थान थाना क्षेत्र नरुआर ओवरब्रिज के समीप 23 मार्च को एक कार के साथ शराब जब्त किया था.

झंझारपुर. पुलिस ने भैरवस्थान थाना क्षेत्र नरुआर ओवरब्रिज के समीप 23 मार्च को एक कार के साथ शराब जब्त किया था. कार में बैठा तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार तस्कर फुलपरास थाना क्षेत्र के बलहा गांव निवासी राज लाल मंडल है. उस पर फुलपरास थाना में शराब के कई मामले दर्ज हैं. थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने कहा है कि धराया आरोपी 23 मार्च को कार से दरभंगा की ओर तस्करी करने के लिए शराब ले जा रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार की तलाशी ली. जिसमें भारी मात्रा में शराब बरामद हुआ था. तलाशी के दौरान पुलिस को चकमा देकर तस्कर फरार हो गया था. भैरवस्थान पुलिस ने थाना में कांड संख्या 20/ 24 दर्ज कर राज लाल मंडल को आरोपित किया गया था. पर वह फरार चल रहा था. जिससे पुलिस ने घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >