Shahar Mein Aaj: मधुबनी शहर में आज प्रशासनिक और धार्मिक गतिविधियों का खास मेल देखने को मिलेगा. एक ओर जहां लोग अपनी समस्याएं लेकर डीएम के पास पहुंचेंगे, वहीं दूसरी ओर आस्था का बड़ा आयोजन भी होगा.
सबसे पहले सुबह 11 बजे से समाहरणालय के संवाद कक्ष में “सेवा समाधान” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इसमें डीएम आनंद शर्मा आम लोगों की समस्याएं सुनेंगे और मौके पर ही समाधान करने की कोशिश करेंगे.
वहीं, सौराठ में सुबह 8 बजे से महाशिव यज्ञ का आयोजन शुरू होगा. इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है, जहां पूजा-अर्चना और अनुष्ठान किए जाएंगे.
