Madhubani News : विधानसभा चुनाव के लिए लखनौर में सीएपीएफ आवासन के लिए सात स्थल चिह्नित

विधानचुनाव के लिए प्रशासनिक सक्रियता तेज हो गयी है.

लखनौर. विधानचुनाव के लिए प्रशासनिक सक्रियता तेज हो गयी है. झंझारपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के आवासन के लिए लखनौर प्रखंड क्षेत्र में कुल सात स्थलों को चिन्हित किया गया है. जिन स्थलों को अधिग्रहित किया गया है. उनमें एस प्लस टू उच्च विद्यालय रमौली तमुरिया, जाल्पा प्लस टू उच्च विद्यालय लौफा, एसएलएम प्लस टू उच्च विद्यालय जोरला, प्लस टू उच्च विद्यालय कैथिनियां, मध्य विद्यालय दीप, उच्च माध्यमिक विद्यालय देवनगर महुली तथा धरावती प्लस टू उच्च विद्यालय लखनौर शामिल हैं. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम ने कहा है कि उक्त भवनों को संपूर्ण परिसर, उपस्कर समेत निर्वाचन प्रक्रिया की समाप्ति तक अधिग्रहित किया गया है. उन्होंने संबंधित प्रधानाध्यापकों (एचएम) को निर्देश दिया है कि वह विद्यालय की चाबियां बीडीओ को हस्तगत कराएं. परिसर की साफ-सफाई अपने आंतरिक संसाधनों से एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करें. डीएम ने बीडीओ को निर्देशित किया है कि सीएपीएफ के आगमन से पूर्व आवासन स्थलों पर सभी प्रकार की आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएं. उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही पाये जाने पर संबंधित पदाधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >