लोरिका के पास चलती स्कूल वैन में लगी आग, बच्चों के नहीं होने से टला बड़ा हादसा

मधुबनी के बेनीपट्टी में एक स्कूल वैन में अचानक आग लग गई, जिससे वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया. राहत की बात यह रही कि घटना के समय वैन में कोई बच्चा सवार नहीं था. चालक की सतर्कता ने एक बड़े हादसे को टाल दिया.

Madhubani News: बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के लोरिका गांव के पास गुरुवार को एक स्कूल वैन में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते पूरी वैन आग की चपेट में आ गई और जलकर क्षतिग्रस्त हो गई. राहत की बात यह रही कि घटना के समय वैन में एक भी बच्चा सवार नहीं था. चालक की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया.

Benipatti News: लोरिका के पास अचानक उठने लगा धुआं

जानकारी के अनुसार उच्चैठ दुर्गास्थान स्थित एक निजी स्कूल की वैन बच्चों को उनके घर छोड़कर वापस लौट रही थी. इसी दौरान लोरिका गांव के पास वैन के बोनट से अचानक धुआं निकलने लगा. स्थिति को भांपते हुए चालक ने तुरंत वैन को सड़क किनारे खड़ा किया और बाहर निकल गया.

कुछ ही देर में आग की चपेट में आई पूरी वैन

धुआं निकलने के कुछ ही मिनट बाद आग ने विकराल रूप ले लिया. आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी वैन जलकर खाक हो गई. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचना दी.

दमकल ने पाया आग पर काबू

सूचना मिलने के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Dhananjay kumar dhir

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >