Madhubani News : शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि को बेल न्योति की रस्म हुई पूरी

अनुमंडल क्षेत्र में शारदीय नवरात्र के रविवार को विभिन्न दुर्गा मंदिरों में बेल न्योति कार्यक्रम विधिवत रूप से किया गया.

फुलपरास. अनुमंडल क्षेत्र में शारदीय नवरात्र के रविवार को विभिन्न दुर्गा मंदिरों में बेल न्योति कार्यक्रम विधिवत रूप से किया गया. नवरात्र पूजा का आयोजन नगर पंचायत के सिसवा बरही दुर्गा मंदिर, सिजौलिया मंदिर, अमौजा बेल्हा, कालापट्टी सहित लौकही प्रखंड क्षेत्र में मां नारायणी दुर्गा मंदिर, मनसापुर में मां वैष्णवी दुर्गा पूजा समिति डिहवार स्थान मनसापुर में समस्त ग्रामीणों के सहयोग से विधि पूर्वक माता भगवती देवी दुर्गा की पूजा अर्चना की जा रही है. नवरात्र के षष्ठम तिथि पर मां कात्यायनी देवी दुर्गा का पूजन के साथ ग्रामीण व पूजा समिति द्वारा विधि पूर्वक बेल निमंत्रण की रस्म पूरी की गयी. नवरात्र पूजा में शामिल नवो नाथ पाठक, प्रो.अभय नाथ पाठक, रामकुमार पाठक, बिपीन पाठक, अध्यक्ष रामकुमार चौधरी, सचिव प्रयाग लाल यादव, प्रमोद साह सहित अन्य ग्रामीण लोग माता भगवती देवी दुर्गा की पूजन विधिवत रूप से किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >