Madhubani News : डोर टू डोर मतदाताओं को जागरूक कर भराया जा रहा पुनरीक्षण फार्म

सहयोगी जीविका सीएम दीदी सरोज श्रीवास्तव एवं अमेरिका कुमारी डोर टू डोर मतदाताओं को जागरूक कर फार्म भराकर जमा ले रही है.

खजौली. वोटर पुनरीक्षण के लिए बाबूबरही की महेशवारा पंचायत के बूथ संख्या 295 के बीएलओ वीरेंद्र कुमार व सहयोगी जीविका सीएम दीदी सरोज श्रीवास्तव एवं अमेरिका कुमारी डोर टू डोर मतदाताओं को जागरूक कर फार्म भराकर जमा ले रही है. बीएलओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि कुल मतदाता 1067 में से प्रथम चरण में 500 मतदाताओं के हर घर में फार्म उपलब्ध कराया गया. शेष मतदाताओं का फॉर्म कार्यालय से प्राप्त होने के बाद वितरण कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि 7 जुलाई तक लगभग 101 मतदाता फार्म को दुरुस्त कर दस्तावेज के साथ ऑनलाइन कर दिया गया है. बीएलओ ने बताया कि सहयोगी जीविका सीएम दीदी की सहयोग से हर घर से मतदाताओं का फॉर्म दस्तावेज के साथ उपलब्ध हो रहा है. बताया कि जीविका सीएम दीदी को प्रतिदिन सुबह 8 बजे में बीएलओ के साथ फोटो खींचकर ऑनलाइन कर क्षेत्र भ्रमण में जाना है और संध्या 6 बजे कार्य बंद कर बीएलओ के साथ फोटो खींचकर ऑनलाइन करने के बाद ही अपने घर प्रस्थान करेगी. चुनाव आयोग की निर्धारित तिथि से पूर्व ही वोटर पुनरीक्षण कार्य पूरा करना है. मौके पर नथुनी भंडारी सहित अन्य मतदाता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >