Madhubani News : कमला पूर्वी तटबंध पिपराघाट से अमोला ढलान तक सड़क का होगा पुनर्निर्माण

बाबूबरही बाजार व कमला पूर्वी तटबंध, पिपराघाट से अमोला ढलान तक की सड़कों का पुनर्निर्माण होगा.

बाबूबरही. बाबूबरही बाजार व कमला पूर्वी तटबंध, पिपराघाट से अमोला ढलान तक की सड़कों का पुनर्निर्माण होगा. सड़क निर्माण के लिए पथ निर्माण विभाग मंगलवार से कार्य प्रारंभ कर दिया है. जेइ राजीव रंजन ने बताया कि बाबूबरही दुर्गा मंदिर से पूर्वी बाजार तक पीसीसी सड़कों का पुननिर्माण दुर्गा पूजा के बाद प्रारंभ हो जाएगा. बताया गया कि सड़क की चौड़ाई 5.50 मीटर होगी. जबकि सड़क के दोनों तरफ 1.10 मीटर चौड़ा नाला का निर्माण होगा. दोनों तरफ नाला की कुल लंबाई 850 मीटर होगा. इसी तरह पिपराघाट से अमोला ढलान तक पूर्व से बने सड़क जर्जर हो जाने के कारण इसका भी निर्माण किया जाएगा. इसकी कुल लंबाई 650 मीटर तथा चौड़ाई 5.50 मीटर होगी. बाबूबरही बाजार के सड़क अतिक्रमण के कारण संकीर्ण हो गया है. जिस कारण सड़क कीचड़ कीचड़ रहता हैं. सड़क अतिक्रमण के कारण दिन भर जाम की समस्या से लोग परेशान रहते हैं. इधर, सड़क अतिक्रमणमुक्त के लिए सोमवार को बाबूबरही सीओ लीलावती कुमारी के साथ पीडव्लूडी पदाधिकारी की बैठक हुई. सीओ ने बताया कि अंचल अमीन सड़क निर्माण के लिए मंगलवार को सीमांकन किया गया. बाजार में तकरीबन 18 फीट चौड़ाई में सड़क के निर्माण के लिए नक्शा के अनुरूप इसे अतिक्रमणमुक्त कराने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >