Madhubani News : रोजगार के लिए दस हजार रुपये मिलने से महिलाओं में खुशी

क्षेत्र में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जीविका दीदियों के खाते में दस- दस हजार रुपये ट्रांसफर करने से खुशी का माहौल है.

खजौली. क्षेत्र में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जीविका दीदियों के खाते में दस- दस हजार रुपये ट्रांसफर करने से खुशी का माहौल है. इस रुपये से जीविका दीदी सहित अन्य महिलाएं रोजगार करेगीं. युवा समाजसेवी कुंदन सिंह ने कहा कि इससे महिलाओं में रोजगार के प्रति जागरूक बढ़ेगी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व नीतीश कुमार की ओर से संचालित यह योजना भारतीय इतिहास के स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा. एनडीए सरकार कार्य करने पर विश्वास करती है. महिलाओं के कौशल निर्माण से ही राष्ट्र निर्माण संभव होगा. कहा कि डबल इंजन रफ्तार वाली सरकार में बिजली 125 यूनिट फ्री, गरीब कल्याण अन्न योजना, सड़क, रेलवे, एयरपोर्ट, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री युवा योजना, किसान सम्मान निधि योजना, उज्ज्वला योजना युवाओं के लिए प्रत्येक पंचायत स्तर पर खेलकूद एवं छात्रों के लिए पठन-पाठन के लिए प्रखंड स्तर पर विकास योजनाओं में बढ़ोतरी हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >