Madhubani News : प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति के अध्यक्ष बने राम रत्न मुखिया

प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति के चुनाव की मतगणना शनिवार की देर रात पूरी होने के बाद परिणाम घोषित कर दिए गए.

Madhubani News : घोघरडीहा. प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति के चुनाव की मतगणना शनिवार की देर रात पूरी होने के बाद परिणाम घोषित कर दिए गए. घोषित नतीजों के अनुसार राम रत्न मुखिया अध्यक्ष तथा गुणाई मुखिया सचिव पद पर निर्वाचित हुए. कार्यकारिणी सदस्यों में पुरुष वर्ग से प्रमोद मुखिया, शंकर मुखिया, संतोष कुमार मुखिया, चंदेश्वर मुखिया, बेचू मुखिया और वलीराम मुखिया ने जीत दर्ज की.

वहीं, महिला वर्ग से सुकुमारी देवी, संजू देवी, कंचन देवी, सनचरी देवी और काली देवी निर्वाचित घोषित की गईं. परिणामों की घोषणा के साथ ही विजयी उम्मीदवारों और उनके समर्थकों में उत्साह देखने को मिला. समर्थकों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सचिव को फूल-मालाओं से लादकर बधाइयां दी. इस अवसर पर निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ विकास कुमार ने सभी निर्वाचित सदस्यों को जीत का प्रमाण-पत्र सौंपा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >