Dinkar Toran Dwar: नगर निगम मधुबनी के वार्ड 9 स्थित टुन्नी मिश्र टोल में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर तोरण द्वार का निर्माण कार्य पूरा हो गया है. तोरण द्वार के निर्माण से स्थानीय लोगों में उत्साह है. लोगों का कहना है कि इसके बनने से टुन्नी मिश्र टोल की सुंदरता और पहचान में इजाफा हुआ है.
स्थानीय लोगों के लिए गौरव का अवसर
तोरण द्वार के निर्माण के अवसर पर वार्ड पार्षद उषा देवी समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे. वार्ड पार्षद उषा देवी ने कहा कि राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के नाम पर तोरण द्वार का निर्माण पूरे वार्ड और मधुबनी नगर निगम के लिए गौरव की बात है.
समाजसेवी मृत्युंजय मिश्र ने कहा कि वार्ड पार्षद और नगर निगम के महापौर अरुण राय के प्रयास से वार्ड 9 में विकास कार्य कराये जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह तोरण द्वार क्षेत्र की पहचान बनेगा और आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रकवि दिनकर के विचारों और आदर्शों की याद दिलाता रहेगा.
टुन्नी मिश्र टोल की सुंदरता में बढ़ी गरिमा
स्थानीय लोगों के अनुसार, तोरण द्वार बनने से टुन्नी मिश्र टोल की सुंदरता और गरिमा बढ़ी है. लोगों ने इसे क्षेत्र के विकास और सांस्कृतिक पहचान से जोड़ने वाला कार्य बताया.
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण विनत कुमार झा, सत्यम कुमार, विक्रम, मोहन, अजित, अमित चौधरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे.
