मधुबनी: नए राजेंद्र रेल पुल को मुख्य रेल नेटवर्क से जोड़ने तथा राजेंद्र पुल, ऊपरी हाथीदह जंक्शन, टाल, रामपुर डुमरा एवं दिनकर ग्राम सिमरिया क्षेत्र में प्री-नॉन इंटरलॉकिंग एवं नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक विभिन्न तिथियों में कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. इस अवधि में कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जायेगा. कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से प्रारंभ या समाप्त भी किया जायेगा.
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
13031 हावड़ा–जयनगर एक्सप्रेस: 20 सितंबर 2026 से 3 अक्टूबर 2026 तक रद्द रहेगी.
13032 जयनगर–हावड़ा एक्सप्रेस: 21 सितंबर 2026 से 4 अक्टूबर 2026 तक रद्द रहेगी.
13135 कोलकाता–जयनगर एक्सप्रेस: 26 सितंबर और 3 अक्टूबर 2026 को रद्द रहेगी.
13136 जयनगर–कोलकाता एक्सप्रेस: 27 सितंबर और 4 अक्टूबर 2026 को रद्द रहेगी.
13185 सियालदह–जयनगर एक्सप्रेस: 25 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित तिथियों में रद्द रहेगी.
18419 पुरी–जयनगर एक्सप्रेस: 1 अक्टूबर 2026 को रद्द रहेगी.
18420 जयनगर–पुरी एक्सप्रेस: 3 अक्टूबर 2026 को रद्द रहेगी.
इन ट्रेनों का बदला गया रूट
12435 जयनगर–आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस: 21 सितंबर, 25 सितंबर, 28 सितंबर और 2 अक्टूबर 2026 को समस्तीपुर–मुजफ्फरपुर–पाटलिपुत्र–दानापुर के रास्ते चलेगी.
12436 आनंद विहार टर्मिनल–जयनगर एक्सप्रेस: 22 सितंबर, 26 सितंबर, 29 सितंबर और 3 अक्टूबर 2026 को परिवर्तित मार्ग से चलेगी.
यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जरूर जांचें
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से इस अवधि में यात्रा करने से पहले अपनी संबंधित ट्रेन की यात्रा तिथि, परिचालन स्थिति, परिवर्तित मार्ग एवं ठहराव की नवीनतम जानकारी लेने का अनुरोध किया है. जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि मार्ग परिवर्तन के कारण कुछ निर्धारित स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव में भी बदलाव हो सकता है.
यह भी पढ़ें
बेनीपट्टी में 1.445 किलो गांजा बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार; नेपाल कनेक्शन की जांच
