बेनीपट्टी के गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी, ई-पोर्टल से शुरू हुआ सदस्यता आवेदन

बेनीपट्टी के रैयाम में प्रस्तावित नई सहकारी चीनी मिल के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इच्छुक किसान ई-सहकारी पोर्टल के माध्यम से सदस्यता के लिए आवेदन कर सकते हैं. यह मिल गन्ना उत्पादक किसानों के लिए नए अवसर खोलेगी.

Madhuabni News: बेनीपट्टी के रैयाम दरभंगा में प्रस्तावित नई सहकारी चीनी मिल के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. बिहार सहकारी सोसाइटी अधिनियम, 1935 के तहत प्रस्तावित रैयाम चीनी मिल सहकारी समिति लिमिटेड का गठन किया जाएगा. इसके लिए इच्छुक किसान ई-सहकारी पोर्टल के माध्यम से सदस्यता के लिए आवेदन कर सकते हैं.

ई-सहकारी पोर्टल से होगा आवेदन, किसानों के लिए तय की गई पात्रता

प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी सुरेश राम ने बताया कि यह कार्रवाई निबंधक सहयोग समिति, बिहार और गन्ना उद्योग विभाग के निर्देश के आलोक में की जा रही है. सामान्य वर्ग के किसानों के लिए कम-से-कम 100 डिसमिल भूमि पर गन्ना की खेती करना या खेती करने की इच्छा होना आवश्यक है. वहीं एससी, एसटी, ओबीसी एवं महिला किसानों के लिए न्यूनतम 50 डिसमिल भूमि की पात्रता निर्धारित की गई है.

बेनीपट्टी के सभी 104 राजस्व गांव होंगे समिति के दायरे में

बीसीओ ने बताया कि बेनीपट्टी प्रखंड के सभी 104 राजस्व ग्राम प्रस्तावित रैयाम सहकारी चीनी मिल के क्षेत्राधिकार में शामिल किए गए हैं. पात्र किसान समिति की सदस्यता लेकर भविष्य में मिलने वाली विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे. उन्होंने किसानों से समय पर आवेदन करने की अपील की है.

गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा प्रोत्साहन और कृषि संसाधनों का लाभ

उन्होंने बताया कि समिति से जुड़ने वाले किसानों को गन्ना उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. इसके अलावा खाद, बीज सहित अन्य आवश्यक कृषि संसाधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे. इससे क्षेत्र में गन्ना उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और प्रस्तावित चीनी मिल को पर्याप्त मात्रा में कच्चा माल उपलब्ध हो सकेगा.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Dhananjay kumar dhir

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >