Madhubani News : बिजली विभाग की गाड़ी को घेर किया हंगामा

प्रखंड मुख्यलय स्थित पेठिया गाछी बॉर्डर के पास लाइन काटने पहुंची बिजली विभाग की गाड़ी को घेर कर लोगों ने हंगामा किया.

मधवापुर. प्रखंड मुख्यलय स्थित पेठिया गाछी बॉर्डर के पास लाइन काटने पहुंची बिजली विभाग की गाड़ी को घेर कर लोगों ने हंगामा किया. बकाया के लिए बिजली विभाग की टीम लाइन काटने पहुंची थी. उपभोक्ता पप्पू कुमार नायक का आरोप है कि बिजली बिल गलत दिया गया है. जिसमें सुधार करने के लिए अवैध रकम मांगी जा रही है. लाइन काटने का किसी तरह का नोटिस या सूचना भी नहीं दी गयी. हंगामा स्थल पर एएसआई आमोद कुमार सिंह ने आक्रोशित उपभोक्ता को समझाने व कनीय अभियंता की ओर से विधि सम्मत तरीके से बिजली काटने के बात पर हंगामा शांत हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >