बिना काम कराए मनरेगा से निकले 2.91 लाख रुपये! ग्रामीणों ने खोली गड़बड़ी की पोल

मधुबनी के रामखेतारी गांव से मनरेगा योजना में गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है. ग्रामीणों का आरोप है कि फसल सुरक्षा के लिए मिट्टीकरण कार्य कराए बिना ही करीब 2.91 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया है. इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की जा रही है.

Madhubani News: हरना पंचायत के रामखेतारी गांव में मनरेगा योजना में भारी अनियमितता का मामला सामने आया है. आरोप है कि फसल सुरक्षा के लिए मिट्टीकरण कार्य कराए बिना ही करीब 2.91 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया. ग्रामीणों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है.

MNREGA News: वेबसाइट पर भुगतान, जमीन पर नहीं हुआ काम

मनरेगा की वेबसाइट के अनुसार जून 2026 में कमला तटबंध रामखेतारी से उतीम लाल के खेत तक फसल सुरक्षा के लिए मिट्टीकरण कार्य कराया गया. इस योजना में 2 लाख 91 हजार 465 रुपये का भुगतान तथा 1143 पर्सन-डे दर्ज है. हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2019 की बाढ़ के बाद से अब तक वहां एक इंच भी मिट्टीकरण नहीं कराया गया है.

ग्रामीणों ने उठाए सवाल

ग्रामीण उतीम लाल मंडल, देवकांत दास, सुखल, रेशमा देवी और हकड़ी देवी ने बताया कि बाढ़ में कटी सड़क आज भी जर्जर स्थिति में है. कई जगह सड़क चार फीट तक धंसी हुई है. यह कमला नदी के कंदर्पी घाट से रामखेतारी बांध तक जाने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है, जिससे प्रतिदिन दर्जनों लोग नाव से नदी पार कर अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं.

जांच की बात कह रहे अधिकारी

मामले को लेकर मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी राजेश कुमार रमण ने कहा कि संबंधित पीआरएस से जांच कराई जाएगी. वहीं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अशोक राय ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है. जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, तीन महिलाओं समेत 6 घायल



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shiv kumar mahato

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >