Madhubani News : फोकनिया व मौलवी परीक्षा की तैयारी शुरू

तीनों केंद्राधीक्षक एवं स्टेटिक दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

Madhubani News : फुलपरास. अनुमंडल क्षेत्र के तीन परीक्षा केंद्रों पर 19 जनवरी से शुरू होने रही फोकनिया व मौलवी की परीक्षा तैयारी के लिए शनिवार को एसडीओ अनीश कुमार ने तीनों केंद्राधीक्षक एवं स्टेटिक दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए. एसडीओ शांतिपूर्ण माहौल में कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन का निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि 19 से 25 जनवरी तक फोकनिया व मौलवी की परीक्षा आयोजित होना है. जिसमें परीक्षार्थी को समय से 15 मिनट पहले केंद्र पर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया. साथ ही उन्होंने कहा कि जो दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को नियुक्त किया गया है वे समय से दोनों पाली का प्रश्नपत्र अनुमंडल मुख्यालय के पंजाब नेशनल बैंक शाखा से लेकर केंद्र तक पहुंचाने का कार्य पूरे करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अनुमंडल मुख्यालय स्थित श्री कृष्ण यादव प्लस टू उच्च विद्यालय सिसबाबरही में मौलवी के 332 परीक्षार्थी भाग लेंगे, जबकि लौकही प्रखंड के श्री सागर सार्वजनिक प्लस टू उच्च विद्यालय नरहिया एवं फुलपरास प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिजौलिया गोठ को फोकानिया परीक्षा केंद्र बनाया गया है जिसमें कुल 688 परीक्षार्थी शामिल होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >