Madhubani News : पुलिस ने दो वारंटी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने सूचना के आधार पर शुक्रवार की रात थाना क्षेत्र के परसा गांव से दो फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया.

घोघरडीहा. पुलिस ने सूचना के आधार पर शुक्रवार की रात थाना क्षेत्र के परसा गांव से दो फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया. शनिवार को दोनों को पुलिस अभिरक्षा में झंझारपुर उपकारा भेज दिया. थानाध्यक्ष शुभम कुमार कहा कि गिरफ्तार दोनों आरोपी परसा निवासी तारनी प्रसाद यादव और बृज बिहारी यादव है. जो वर्षों से एक मुकदमे में फरार था. दोनों के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी हुआ था. पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दोनों को दबोच लिया. गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >