Madhubani News : पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने मंगलवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

फुलपरास.

पुलिस ने मंगलवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उसकी पहचान नगर पंचायत फुलपरास के सिसवा बरही निवासी सुनील यादव के रूप में हुई. यह जानकारी थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार ने दी. उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पिछले दिनों सिसवा बरही दुर्गा स्थान के समीप हुई मारपीट व फायरिंग मामले में प्राथमिकी दर्ज है. जिसे पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

मारपीट में पांच घायल

झंझारपुर.

दो अलग-अलग जगह पर आपसी विवाद में हुई मारपीट में तीन महिला सहित पांच लोग घायल हो गये. परिजनों ने घायलों को झंझारपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया. घायलों में झंझारपुर थाना के रेवाड़ी गांव निवासी श्याम मंडल, चांदनी कुमारी, जोगी मंडल और देवकी देवी शामिल है. जबकि झंझारपुर थाना क्षेत्र के ही वार्ड संख्या 5 निवासी घायल कृष्णा देवी भी अस्पताल पहुंची.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >